भारत

युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, इस कारण वारदात

jantaserishta.com
20 July 2025 4:03 PM IST
युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, इस कारण वारदात
x
शर्ट पर खून के धब्बे मिले हैं, जो सुमित के खून के हैं.
चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में 13 जुलाई को सुमित सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुमित की उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा नीमडीह निवासी अभिजीत अधिकारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी टुंगरी का निवासी सौरभ राज उर्फ विक्टर शामिल हैं। अभिजीत की निशानदेही पर पुलिस ने एक शर्ट बरामद की है। हत्या के वक्त अभिजीत ने वही शर्ट पहनी थी। शर्ट पर खून के धब्बे मिले हैं, जो सुमित के खून के हैं।
पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ बाहमन टुटी ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। 13 जुलाई की रात करीब 9.45 बजे सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुमित के पिता राजकुमार सिंह यादव के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश रंजन ने एसआईटी गठित की। जांच टीम में सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर भी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
इस दौरान पांच संदिग्धों के नाम सामने आए। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुमित से उनकी पुरानी रंजिश थी, इसलिए मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आए पांच आरोपियों में से तीन अब भी फरार हैं। इन्हीं में से एक हत्या का मास्टरमाइंड भी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story