भारत

केंद्रीय सुरक्षाबल की परीक्षा मे धांधली करने वाले 2 गिरफ्तार, CISF की मदद से पुलिस ने धर दबोचा

jantaserishta.com
2 May 2023 5:30 PM IST
केंद्रीय सुरक्षाबल की परीक्षा मे धांधली करने वाले 2 गिरफ्तार, CISF की मदद से पुलिस ने धर दबोचा
x
इन युवकों ने परीक्षा में लिखित परीक्षा के लिए दो अलग लोगों को भेजा था और फिजिकल परीक्षा में यह दोनों युवक खुद पहुंचे थे।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| परीक्षा में धांधली करने वाले दो युवकों को सीआईएसएफ की मदद से पुलिस ने धर दबोचा है। इन युवकों ने परीक्षा में लिखित परीक्षा के लिए दो अलग लोगों को भेजा था और फिजिकल परीक्षा में यह दोनों युवक खुद पहुंचे थे। जब बायोमेट्रिक हुआ तब इनकी गड़बड़ी पकड़ में आई और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने सी.आई.एस.एफ की मदद से एसएसजी/सीआईएसएफ सेन्टर सुत्याना से परीक्षा मे धांधली करने वाले दो अभियुक्तों विष्णु चाहर पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम लाढम, पोस्ट मनखेडा, थाना मलपुरा, जनपद आगरा उम्र 20 वर्ष और 2.सचिन पुत्र लखमीचन्द्र निवासी ग्राम नंगला नगा, थाना कागरोल, जनपद आगरा उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों द्वारा वर्तमान समय में प्रचलित केन्द्रीय सुरक्षा बलों की आरक्षी पद की भर्ती में अपने स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति से पेपर दिलाये गये थे। दिनाक 1 मई को शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) में बायोमेट्रिक टेस्ट (अंगुली चिन्ह मिलान) पेपर के बायोमेट्रिक टेस्ट से मिलान नही हुआ। जिस पर दोनों अभियुक्तों को सीआईएसएफ पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story