
x
फरार आरोपियों से जंगल में मुठभेड़ दोनों घायल हालत में गिरफ्तार
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर: छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी की रात नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले रेता नंगला के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग से कथित दुष्कर्म की घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के रेता नंगला के जंगल क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
घायल आरोपियों को आवश्यक चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पीड़िता की पहचान और उससे संबंधित व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Next Story





