भारत

ट्विटर का बड़ा एक्शन, संयुक्त किसान मोर्चा का हैंडल बैन

jantaserishta.com
27 Jun 2022 2:18 PM IST
ट्विटर का बड़ा एक्शन, संयुक्त किसान मोर्चा का हैंडल बैन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का किसान आंदोलन को लेकर गाना एसवाईएल भारत सरकार की शिकायत पर यूट्यूब से हटा दिया गया था. सिद्धू मूसेवाला के अंतिम गाने के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा भी कार्रवाई की जद में आ गया है. सिद्धू मूसेवाला का गाना यूट्यूब से हटाए जाने के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा के दो ट्विटर हैंडल बैन कर दिए गए हैं.

संयुक्त किसान मोर्चा के जो दो ट्विटर हैंडल बैन किए गए हैं, उनमें एक किसान एकता मोर्चा और दूसरा ट्रैक्टर टू ट्विटर है. किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर करीब पांच लाख फॉलोवर्स थे. ट्रैक्टर टू ट्विटर नाम वाले ट्विटर हैंडल के भी 55 हजार फॉलोवर थे.
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन से जुड़ी सूचनाएं सार्वजनिक करने के लिए इन दोनों ट्विटर हैंडल का उपयोग किया था. इन दोनों ट्विटर हैंडल के जरिये संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन से जुड़ी हर चीज जनता तक पहुंचाने की कोशिश की थी.
किसान संगठनों की ओर से आंदोलन के दौरान बनाए गए इन ट्विटर हैंडल्स पर किसान आंदोलन से जुड़ी करीब-करीब पूरी जानकारी दी. अब ये ट्विटर हैंडल्स बैन कर दिए गए हैं तो इन हैंडल्स पर पोस्ट की गईं किसान आंदोलन से जुड़ी जानकारियां भी पब्लिक डोमेन से बाहर हो गई हैं.
गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने एक गाने को यूट्यूब से हटवा दिया था. इस गाने में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को मिलाकर संयुक्त पंजाब की बात की गई थी. सिद्धू मूसेवाला ने गाने में सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी और एसवाईएल का काम करने वाले अफसरों का कत्ल करने वालों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story