
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (Indian Metrological Department) का ट्विटर अकाउंट हैक (IMD Twitter Hacked) कर लिया गया है. हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट को हैक करके इस पर NFT ट्रेडिंग शुरू कर दी है. हैकर्स ने ट्वीट किया, 'Beanz ऑफिशियल कलेक्शन के सामने होने के मौके पर, हमने अगले 2 घंटों के लिए कम्युनिटी के सभी एक्टिव NFT ट्रेडर्स के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है!' हैकर्स ने ट्वीट के साथ एक GIF भी अटैच किया है. इसमें एक बीन जैसी वस्तु दिख रही है, जिसका बैकग्राउंड लाल है. इसके साथ ही एक लिंक लगाया गया है, जो Beanz ऑफिशियल बेवसाइट का है. IMD के ट्विटर अकाउंट के 2.5 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





