भारत

डीजीपी का ट्विटर अकाउंट हैक, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Jan 2023 5:39 PM IST
डीजीपी का ट्विटर अकाउंट हैक, मचा हड़कंप
x
साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का ट्विटर अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया और हैकर्स ने उस पर एक अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दी। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप महानिरीक्षक पी.एच.डी. रामकृष्ण ने कहा कि खाता 2019 में बनाया गया था और यह फरवरी 2020 से निष्क्रिय था। खाते को सोमवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हैक कर लिया था, जिन्होंने इस पर एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी।
यह मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों ने हैक किए गए पेज की तस्वीरें और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो हैक अकाउंट पर पोस्ट की गई फोटो को लाइक भी करने लगे। पुलिस विभाग की तकनीकी शाखा ने इस पर ध्यान दिया और फोटो को पेज से हटा दिया।
साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story