भारत

कहानी में ट्विस्ट: लड़की ने की 'अपहरणकर्ता' से शादी, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
20 Dec 2022 5:43 PM IST
कहानी में ट्विस्ट: लड़की ने की अपहरणकर्ता से शादी, सामने आया वीडियो
x
जानें स्टोरी.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले से 18 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब लड़की ने उसी लड़के के साथ अपनी शादी का वीडियो जारी किया, जिसने उसका 'अपहरण' किया था। शमिली ने कहा कि उसका अपहरण नहीं किया गया, उसके अनुरोध पर उसका प्रेमी ज्ञानेश्वर उसे घर से ले गया, क्योंकि उसके माता-पिता उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से करने की कोशिश कर रहे थे।
चंदुर्थी मंडल के मूडेपल्ले गांव में 'अपहरण' के घंटों बाद वीडियो जारी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस के होश उड़ गए। जोड़े ने मंदिर में की शादी का एक वीडियो और तस्वीरें जारी कीं। वीडियो में शमिली ने कहा कि वह दोनों चार साल से प्यार में हैं लेकिन उसके परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूर नहीं किया क्योंकि वह दलित है।
उसने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी पिछले साल ही हो गई थी, लेकिन तब वह नाबालिग थी, शादी कानूनी नहीं थी और लड़की के माता-पिता ने ज्ञानेश्वर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया था। मामले में लड़के को जेल भेज दिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'अपहरण' के सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए शामिली ने कहा कि वह उसे पहचान नहीं पाई क्योंकि उसने नकाब पहन रखा था। यह जानने के बाद कि वह ज्ञानेश्वर है, उसने स्वेच्छा से उससे शादी कर ली। यह कहते हुए कि उन्हें माता-पिता से अपनी जान का खतरा है, उसने पुलिस सुरक्षा की मांग की।
इससे पहले फिल्मी अंदाज में अपहरण के वीडियो ने तहलका मचा दिया था। 'अपहरणकर्ताओं' में से एक लड़का लड़की को कार की ओर घसीटता है और गाड़ी की पिछली सीट पर धक्का देते हुए बैठा देता है। बचाने के लिए आए लड़की के पिता को अपहरणकर्ताओं ने धक्का दे दिया और वह पीड़िता को लेकर भाग गए। कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story