भारत
मौत के मामले में ट्विस्ट: पूर्व विधायक पर कसा शिकंजा, वायरल वीडियो से हड़कंप
jantaserishta.com
1 July 2024 9:07 AM IST

x
केस दर्ज होने के बाद ही परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर की गोसाईगंज पुलिस ने पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू और भाई पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, दिन भर गोसाईंगंज से लेकर बल्दीराय में इस घटना को लेकर पुलिस हलकान रही। केस दर्ज होने के बाद ही परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
धनपतगंज थाना क्षेत्र के मायंग गांव निवासी रामदेव निषाद ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि उनकी पूर्व विधायक सोनू सिंह से रंजिश है। राम देव निषाद का कहना है कि शुक्रवार शाम तीन बजे उनका भाई जगदेव निषाद मित्र विनय यादव के साथ बाइक से घर वापस आ रहा था। वह दोनों मायंग कटका मार्ग पर महिलौ आशापुर गांव से पहले पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने जानकर टक्कर मार दी। इलाज के दौरान जगदेव की मौत हो गई थी।
रामदेव निषाद का आरोप है कि चन्द्रभद्र सिंह सोनू और यशभद्र सिंह मोनू व सहयोगी सूर्यप्रकाश सिंह,मंजीत सिंह उर्फ रोशन,सत्येंद्र सिंह निवासी मायंग ने साजिशन अज्ञात वाहन चालक से हत्या करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर वायरल वीडियो की भी जांच शुरू कर दी है।
Tagsसुल्तानपुरसुल्तानपुर न्यूज़सुल्तानपुर पुलिसगोसाईगंज पुलिसहत्याSultanpurSultanpur NewsSultanpur PoliceGosaiganj PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





