ढाई टन विस्फोटक से ढहा दिया जाएगा ट्विन टावर, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

नई दिल्ली: नोएडा ट्विन टावर (Noida Twin Tower) ढहाने के आदेश के अनुपालन में देरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सुनवाई कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले सुपरटेक (Supertech) को 2 सप्ताह के अंदर ट्विन टावर ढहाने शुरू करने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट को नोएडा ऑथरिटी (Noida Authority) ने जानकारी दी कि ट्विन टावर को गिराने के कोर्ट के आदेश का अनुपालन शुरू हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया है. सुप्रीम कोर्ट सुपरटेक एमरॉल्ड ट्विन टॉवर के ध्वस्त के मामले में 17 मई को अगली सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी हितधारक स्थिति रिपोर्ट, निर्देशों में समय सारणी का कड़ाई से पालन करें. वहीं याचिकाकर्ता से कहा गया कि फ्लैट की राशि वापस की गई लेकिन लोन को लेकर कुछ नहीं किया गया. EMI अभी भी जारी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





