भारत

ढह गया ट्विन टावर, ऊंची इमारत जमींदोज, 3700 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल

jantaserishta.com
28 Aug 2022 2:31 PM IST
ढह गया ट्विन टावर, ऊंची इमारत जमींदोज, 3700 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: ट्विन टावर में ब्लास्ट हुआ और यह इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई. इसमें 18 करोड़ रुपये का खर्च आया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ट्विन टावर को गिराने के लिए 3,700 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटकों का उपयोग किया गया.



डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि हम लोगों को हेल्पलाइन नंबर के जरिए सूचित कर रहे हैं. गूगल मैप्स को भी अपडेट कर दिया गया है. ट्रैफिक की कोई समस्या नहीं है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसायटी के निवासियों को निकालने का काम सुबह 7 बजे तक पूरा होना था, लेकिन इसमें थोड़ा अधिक समय लगा. जानकारी के मुताबिक ट्विन टावर को जियो टैक्सटाइल कपड़े से ढका गया गया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह कपड़ा ब्लास्ट के दौरान मलबे के यहां-वहां फैलने से रोकेगा. वहीं गैस पाइप लाइन को बचाने के लिए स्टील प्लेट बिछाई गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story