भारत

DMK-AIADMK गठबंधन पर TVK विधायकों की धमकी: सरकार बनी तो सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

SHIDDHANT
7 May 2026 11:15 PM IST
DMK-AIADMK गठबंधन पर TVK विधायकों की धमकी: सरकार बनी तो सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
x
इस्तीफे
Tamilnadu तमिलनाडु: सरकार गठन को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने चेतावनी दी है कि अगर DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाते हैं तो पार्टी के विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
TVK ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का दावा किया है, लेकिन अभी तक उसे सरकार बनाने का औपचारिक मौका नहीं मिला है। पार्टी का कहना है कि राज्यपाल की ओर से उसे दो बार बहुमत साबित करने का मौका नहीं दिया गया। TVK को फिलहाल कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस की 5 सीटों को जोड़कर पार्टी के पास कुल 112 विधायक हैं, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है।
इसी बीच राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाने पर विचार कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह TVK के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा, क्योंकि सबसे अधिक सीटें जीतने के बावजूद वह सत्ता से बाहर रह सकती है।
इस पूरे घटनाक्रम से राज्य की राजनीति में अनिश्चितता और बढ़ गई है।
Next Story