भारत

TVK सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीता, 144 विधायकों ने पक्ष में मतदान किया

jantaserishta.com
13 May 2026 12:11 PM IST
TVK सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीता, 144 विधायकों ने पक्ष में मतदान किया
x

नई दिल्ली: तमिलनाडु में हाल ही में हुए चुनावों में मिली जीत के बाद विजय फ्लोर टेस्ट में भी पास हो गए हैं। मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें TVK की गठबंधन वाली सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिल गया है। गौरतलब है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय की सरकार को फ्लोर टेस्ट में पास होने के लिए 118 के आंकड़े की जरूरत थी।

फ्लोर टेस्ट में विजय की सरकार को कांग्रेस, CPI, CPI (M), VCK और IUML ने सरकार को समर्थन दिया है। वहीं बीजेपी और अनबुमणि रामदोस के नेतृत्व वाली पीएमके ने वोटिंग से दूरी बनाई। हालांकि असली खेल तब हुआ AIADMK के बागी गुट ने विजय के समर्थन में वोटिंग का ऐलान कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपी वेलुमणि के नेतृत्व वाले इस गुट को पार्टी के 47 में से करीब 30 विधायकों का समर्थन है और इनमें से कम से कम 25 विधायकों ने मुख्यमंत्री विजय के पक्ष में वोट किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story