भारत

टीवी एंकर और मशहूर पत्रकार श्‍वेता सिंह कोरोना पॉजिटिव, किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
18 Jan 2022 11:50 AM IST
टीवी एंकर और मशहूर पत्रकार श्‍वेता सिंह कोरोना पॉजिटिव, किया ये ट्वीट
x

नई दिल्ली: कोरोना की बेकाबू रफ्तार देश में जारी है. हालांकि, इसके नए मामलों में अब कुछ कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 38 हजार 18 नए मामले आए हैं जबकि 310 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इस दौरान 1 लाख 57 हजार 421 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं. कुल की तुलना में आज कोरोना के 20 हजार 71 कम मामले आए हैं. सोमवार को कोरोना के 2 लाख 58 हजार 89 नए मामले सामने आए थे.

इसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 17 लाख 36 हजार 628 हो गई है. कुल रिकवर कर चुके लोगों का आंकड़ा अब 3 करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 हो गया है. अब तक इस कोविड-19 महामारी से देस में 4 लाख 86 हजार 761 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. जबकि, ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर अब 8 हजार 891 हो चुके हैं.
आजतक की पत्रकार भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. श्वेता सिंह आजतक में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर पद पर कार्यरत हैं और वो चैनल के प्रोग्रामिंग विभाग का नेतृत्व करती हैं. पत्रकारिता में दो दशक से अधिक वक्त बिता चुकीं श्वेता, 15 वर्षों से आजतक से जुड़ी हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story