भारत

देह व्यापार गिरोह के चंगुल से टीवी अभिनेत्री को बचाया गया, CG की महिला गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Oct 2026 4:28 PM IST
देह व्यापार गिरोह के चंगुल से टीवी अभिनेत्री को बचाया गया, CG की महिला गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 35 वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री को बचाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि यह गिरोह मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलता था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके पुरुष सहयोगी की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आठ अक्टूबर को मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में एक फर्जी ग्राहक भेजा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वहां छापा मारकर तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) नामक महिला को पकड़ा गया। आरोप है कि वह महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने के एवज में पैसे ले रही थी।
पुलिस ने बताया कि हिंदी धारावाहिकों और वेब सीरीज में काम करने वाली एक अभिनेत्री को बचाया गया और उसकी सुरक्षा के लिए उसे मुंबई स्थित रेस्क्यू फाउंडेशन में रखा गया है। पुलिस ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। पुलिस के अनुसार, कुरैशी और उसका एक पुरुष सहयोगी मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं, विशेष रूप से टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फोटो शूट में काम करने वाली महिलाओं को कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेलते थे विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली और फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी में रह रही कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 (मानव तस्करी) के साथ ही अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसके पुरुष सहयोगी की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story