भारत

OMG! TTE की आई शामत, RPF ने दबोचा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
25 March 2024 12:18 PM IST
OMG! TTE की आई शामत, RPF ने दबोचा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
x

सांकेतिक तस्वीर

विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
कानपुर: एक दिन पूर्व दिल्ली से कानपुर आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में चेनपुलिंग कर टीटीई के भागने के मामले को मंडल रेल प्रबंधक ने गंभीरता से लिया है। यही नहीं, एक अन्य टीटीई के पास मिले अतिरिक्त कैश को भी दंडनीय अपराध माना गया है। डिप्टी सीटीएम कानपुर सेंट्रल आशुतोष सिंह के कंट्रोल को मैसेज देने के बाद दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
शनिवार को विजिलेंस की एक टीम कानपुर सेंट्रल पर मुस्तैद थी। दिल्ली से कानपुर पहुंची 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर सवार टीटीई डीके पांडेय, पीपी पांडेय, अनुदीप, आनंद और देवेंद्र पासवान को रोककर तलाशी शुरू कराई गई। इस बीच गाड़ी चल दी तो टीटीई आनंद चकमा देकर चलती ट्रेन में चढ़ गए और लखनऊ फाटक से पहले चेनपुलिंग कर ट्रेन से कूद भागने लगे। आरपीएफ ने उन्हें घेर पकड़ लिया। वहीं, तलाशी के दौरान में टीटीई अनुदीप के पास 13000 रुपये अतिरिक्त कैश मिला था। रविवार को दोनों टीटीई को निलंबित करने के विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
बीती छह मार्च को दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली 12034 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस में विजिलेंस टीम ने छापा मारा था। टीटीई फैजान के पास 7600 रुपये अतिरिक्त मिले थे। इसके अलावा पिछले हफ्ते मरुधर एक्सप्रेस में भी टीटीई शंभू के पास से अनियमितता पकड़ी गई थी। इस पर इन दोनों टीटीई को निलंबित कर मुख्यालय अटैच कर दिया गया। एकाएक एक साथ चार टीटीई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई से चेकिंग दल के बीच हड़कंप की स्थित है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story