भारत
जुर्माने की रसीद मांगने पर टीटीई ने यात्री की कर दी पिटाई, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
20 Jan 2023 3:14 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जुर्माने की रसीद मांगने पर ट्रेन में टीटीई ने यात्री की पीटाई कर दी। यात्री अवध-असम एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को ट्रेन न. 12909 अवध-असम एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री मोहम्मद वारिस को जनरल की टिकट पर स्लीपर कोच में सफर करने की वजह से टीटीई ने पिटाई कर दी। यात्री के अनुसार उसे बहादुरगढ़ जाना था और गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 25 मिनट पर वो अवध-असम एक्सप्रेस (12909) में अमरोहा से सवार हुआ।
यात्री के मुताबिक अमरोहा-गजरौला के बीच ट्रेन में टीटीई चेकिंग करने के लिए आए। उन्होंने जनरल के टिकट पर स्लीपर में यात्रा करने पर आपत्ति जताई। यात्री वारिस ने कहा कि वो अगले स्टॉपेज हापुड़ पर उतर जाएगा। इसके बाद टीटीई ने यात्री को 300 रुपए जुर्माना देने को कहा लेकिन जब यात्री ने इसकी रसीद मांगी तो टीटीई ने वारिस की पिटाई कर दी। उसको कोच में नीचे गिराकर पीटा। यात्री वारिस ने अपनी बात की पुष्टि करने के लिए इसका विडियो भी बनाया है।
हालांकि टीटीई ने यात्री पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसे गाजियाबाद जीआरपी के हवाले कर दिया है। वहीं, यात्री ने भी टीटीई के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
गौरतलब है कि अक्सर यात्री जनरल कोच का टिकट होने के बाबजूद भीड़ से बचने के लिए स्लीपर कोच में चढ़ जाते हैं और रेलवे की ओर से इसके लिए फाइन वसूला जाता है। गुरुवार को भी अवध-असम एक्सप्रेस में ऐसा ही हुआ लेकिन टीटीई और यात्री के बीच मारपीट की घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं।
इसका जो वीडियो सामने आया है, उसमें टीटीई, युवक को पीटते हुए नजर आ रहा है। ट्रेन के पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचने पर टीटीई द्वारा पहले यात्री को जीआरपी चौकी पर ले जाया गया लेकिन मामला यूपी का था, इसलिए वहां की पुलिस ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
फिलहाल इस मामले में रेलवे की ओर से जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले दो जनवरी को बिहार के मुजफ्फरपुर में भी टीटीई के यात्री से मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें ट्रेन के अंदर दो टीटीई ने एक यात्री की लातों और घूसों से जमकर बड़ी ही बेरहमी से पीट रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





