भारत

कार्यकारी अधिकारी के बेटे की शादी से एक महीने पहले हार्ट अटैक से मौत

jantaserishta.com
21 Dec 2022 2:00 PM IST
कार्यकारी अधिकारी के बेटे की शादी से एक महीने पहले हार्ट अटैक से मौत
x

DEMO PIC 

मचा कोहराम.
तिरुपति (आईएएनएस)| तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी के 28 वर्षीय बेटे का दिल का दौरा पड़ने के तीन दिन बाद बुधवार को निधन हो गया। चंद्रमौली रेड्डी की अगले महीने शादी होने वाली थी। उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें 18 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।
अस्पताल लाए जाने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने ईसीएमओ किया था और पूरी तरह से बंद कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट लगाया था।
हालांकि, प्रयास बेकार साबित हुआ और तीन दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
चंद्रमौली को चेन्नई में रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच शादी के कार्ड बांटते समय दिल का दौरा पड़ा था।
उनकी शादी उद्योगपति ए.जे. शेखर रेड्डी की बेटी के साथ जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाली थी।
सगाई हाल ही में हुई है और दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।
धर्म रेड्डी टीटीडी के शीर्ष अधिकारी हैं, जो तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के मामलों का प्रबंधन करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story