भारत

टीएसआरटीसी की बस में लगी आग, VIDEO

jantaserishta.com
7 April 2023 2:30 PM IST
टीएसआरटीसी की बस में लगी आग, VIDEO
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस में शुक्रवार को आग लग गई। यह घटना बेगमपेट हवाई अड्डे के पास उस समय हुई, जब सिटी बस शमशाबाद से जुबली बस स्टेशन जा रही थी।
इंजन में धुआं देखकर बस चालक ने बस रोक दी और यात्रियों को इसकी सूचना दी। सभी यात्री सुरक्षित बस से उतर गए।
दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि बस का केवल एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टीएसआरटीसी के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story