सीडीएस रावत की बेटी को मनाने की कोशिश, भाई की जगह बेटी को लड़ा सकती है बीजेपी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी में कुछ दिन पहले शामिल हुए पूर्व सीडीएस जनरल दिवंगत बिपिन रावत के भाई रिटायर कर्नल विजय रावत विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस संदर्भ में पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है। दरअसल, भाजपा कर्नल रावत को विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही थी। कोटद्वार या डोईवाला सीट से करीब करीब उनके चुनाव लड़ने पर सहमति भी बन गई थी। लेकिन ऐन वक्त पर अब रावत ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। सूत्रों की मानें तो, बीजेपी अब सीडीएस जनरल दिवंगत बिपिन रावत की बेटी को चुनावी मैदान में उतार सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





