भारत

घर में घुसकर कुते को मारने की कोशिश, मेनका गांधी के फोन करने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप

jantaserishta.com
23 Jan 2022 8:38 AM IST
घर में घुसकर कुते को मारने की कोशिश, मेनका गांधी के फोन करने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप
x
कुत्ते पर अत्याचार करने वाले शख्स के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है.

धनबाद: लोकसभा सांसद मेनका गांधी का जानवरों के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है. वे जानी मानी एनिमल राइट एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद् भी हैं. अब उनके फोन के बाद कुत्ते पर अत्याचार करने वाले शख्स के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. मामला झारखंड के धनबाद का है.

FIR धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के टीआई कॉलोनी में रहने वाली ऋचा भैरवी ने दर्ज कराई है. ऋचा के मुताबिक वह पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था से जुड़ी हैं. पिछले कुछ दिनों से भैरवी नाम का एक बीमार कुत्ता उनके घर के आसपास घूम रहा था. कुत्ता चलने-फिरने में असमर्थ था इसलिए ऋचा उसकी सेवा कर रही थीं. इससे नाराज होकर उनके पड़ोस में रहने वाले सुबोध भारती ने कुत्ते से मारपीट की और उसे लहूलुहान कर दिया गया. जब ऋचा कुत्ते को बचाने गईं तो सुबोध ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया. उन्होंने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद ऋचा ने पीपुल फॉर एनिमल्स की अध्यक्ष मेनका गांधी को फोन पर जानकारी दी. मेनका ने पुलिस को फोन लगाया और आनन-फानन में शिकायत दर्ज की गई.
ऋचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुबोध भारती पर पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई हैं. ऋचा के साथ धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार करने की मामला भी दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया की फोन आया था. बात करने वाली महिला ने खुद को मेनका गांधी बताया और मामले में कार्रवाई करने की बात कही.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story