भारत

महिला पार्षद को मारुति वैन से रौंदकर जान से मारने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में ये हो क्या रहा है?

jantaserishta.com
24 March 2022 9:01 AM IST
महिला पार्षद को मारुति वैन से रौंदकर जान से मारने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में ये हो क्या रहा है?
x

हुगली: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा के दो दिन बाद हुगली के तारकेश्वर में तृणमूल की महिला पार्षद को कार से रौंदने की कोशिश की गई है. महिला पार्षद रूपा सरकार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले नादिया में भी TMC नेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है.

पश्चिम बंगाल में पिछले महीने नगर निकायों के चुनाव हुए थे. इसके बाद से लगातार राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे पहले सोमवार को बीरभूम के रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या कर दी गई थी. टीएमसी पंचायत नेता भादू शेख पर बम फेंका गया था.
रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी. यहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था. आग से जलकर 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story