भारत

दुनिया भर में घिरे ट्रंप की बौखलाहट फिर आई सामने, भारत को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
3 Sept 2025 8:15 AM IST
दुनिया भर में घिरे ट्रंप की बौखलाहट फिर आई सामने, भारत को लेकर कही यह बात
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके टैरिफ वॉर ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा रखी है. भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का विरोध हो रहा है. अब ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्कॉट जेनिंग्स के साथ पॉडकास्ट में कहा कि टैरिफ लगने के बाद भारत ने मुझे ऑफ दिया था. अब भारत पर और टैरिफ नहीं लगेगा. अब और टैरिफ नहीं. अगर मैं भारत पर टैरिफ नहीं लगाता तो वे ऑफर भी नहीं देते.
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि भारत ने सभी टैरिफ को 'शून्‍य' करने की पेशकश की थी, जबकि उन्‍होंने यह भी कहा था कि अब बहुत देर हो चुकी है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्‍ट में कहा था कि कुछ लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्‍यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत ज्‍यादा व्‍यापार करते हैं, वे हमे भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, लेकिन हम उन्‍हें बहुत कम सामान बेचते हैं.
पिछले महीने अगस्‍त में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारतीय वस्‍तुओं पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था. इसमें अमेरिका में भारतीय आयात पर 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्‍त को लगाया था और रूस से लगातार तेल खरीदने पर अतिरिक्त 25 फीसदी का टैरिफ 27 अगस्त को लगाया था.
बता दें कि ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अलग-अलग बातचीत की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत अपनी घरेलू चिंताओं को प्राथमिकता देगा और किसानों, छोटे उद्योगों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story