
x
ईरानी संपत्तियों के इस्तेमाल पर अमेरिका कर रहा विचार
Washington वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज़तबा खामेनेई की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि खामेनेई कहां हैं, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि वे गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रंप का यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है।
जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद 9 मार्च को मोज़तबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया। उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ स्रोतों के अनुसार, मोज़तबा भी हमले का शिकार हुए थे और गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की दिशा में बातचीत चल रही है और वे समझौते के बहुत पास हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका इसे किसी न किसी तरह संभाल लेगा और दोनों ही परिस्थितियों में फायदा अमेरिका का होगा।
इस बीच अमेरिका खाड़ी देशों में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए नई रणनीति तैयार कर रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं कि ईरानी हमलों से हुए नुकसान का आकलन किया जाए और फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियों का उपयोग खाड़ी देशों को मुआवजा देने के लिए किया जा सके। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी ईरानी हमले के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना है।
Next Story





