भारत

ट्रंप ने भारत को कहा धरती का 'नरक', बयान के खिलाफ ईरान ने मोर्चा संभाला, फिर करारा जवाब

jantaserishta.com
24 April 2026 9:03 AM IST
ट्रंप ने भारत को कहा धरती का नरक, बयान के खिलाफ ईरान ने मोर्चा संभाला, फिर करारा जवाब
x
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नर्क' कहे जाने वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है. मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने ट्रंप पर तंज कसा है. ईरान ने ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है. वहीं, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी इस बयान को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा है.
ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 16 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए हैं. एक तरफ मुंबई की चमकती गगनचुंबी इमारतें, हाईवे और शहरी चकाचौंध है. दूसरी तरफ, पहाड़ों में धुंध के बीच बहते झरने, झीलें और हरियाली से भरे रास्ते दिखाए गए हैं.
इस पोस्ट के जरिए ट्रंप को 'कल्चरल डिटॉक्स' यानी अपनी सोच बदलने की सलाह दी गई है. कॉन्सुलेट ने वीडियो के साथ लिखा, 'कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना.'
ट्रंप के 'नर्क' वाले बयान पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी निशाना साधा है. पार्टी प्रतिनिधियों ने ट्रंप पर 'नस्लवादी कचरा' फैलाने का आरोप लगाया है. एक प्रतिनिधि ने एक्स पर लिखा, 'अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें फैलाने में व्यस्त हैं. वो राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी टीवी शो की तरह चला रहे हैं. ये एक नाजुक समय है और हमारे देश को बेहतर लीडरशिप की जरूरत है.'
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक लेटर री-पोस्ट किया था. इसमें अप्रवासियों के बारे में बात करते हुए लिखा था, यहां (अमेरिका में) पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है. फिर वो चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं.
बता दें कि मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग थमती नजर नहीं आ रही है. इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है, जो किसी बड़े हमले की ओर इशारा कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story