भारत

ट्रक-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत

jantaserishta.com
26 Sept 2023 11:16 AM IST
ट्रक-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत
x
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी के जगदीशपुर स्थित रायबरेली हाइवे पर ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन के पीआरओ ने बताया कि अयोध्या से मोरंग लाने के लिए बांदा जा रहा ट्रक रायबरेली हाइवे पर जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित थौरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गया।
इस हादसे में दो ड्राइवर समेत एक खलासी की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और टेलर की आमने-सामने की भीषण टक्कर से कोहराम मच गया। दोनों गाड़ियों के चालक व खालासी उसमें फंस गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को अलग किया गया। इसमें तीन की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story