ट्रक सड़क से फिसलकर 500 फुट गहरे खड्डे में गिरा, 3 की मौत

सिक्किम: पूर्वी सिक्किम में एक ट्रक के सड़क से फिसलकर 500 फुट गहरे खड्डे में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे लुइंग में हुई। उन्होंने कहा कि चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया जो रे-सामा में एक खदान से गंगटोक ले जा रहा था और खाई में गिर गया। पुलिस ने कहा कि ट्रक में सवार चालक, सहायक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गंगटोक के पास एसटीएनएम अस्पताल भेज दिया गया है। पूर्वी सिक्किम में सिंगतम-डिक्चू राजमार्ग पर लोअर कंबल में पिछले शुक्रवार को एक वाहन के 600 फीट गहरे खड्ड में गिरने से एक आठ वर्षीय लड़की की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





