भारत

ट्रक के मंदिर में घुसने से 3 लोगों की मौत, पहले पानी के टैंक से टकराया

jantaserishta.com
5 Jun 2023 10:29 AM IST
ट्रक के मंदिर में घुसने से 3 लोगों की मौत, पहले पानी के टैंक से टकराया
x
पुलिस के अनुसार, कॉलेज के छात्र गंगाधर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त कृपानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार को एक ट्रक के एक मंदिर में जा घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह थोंडांगी मंडल के ए कोठापल्ले के पास हुआ। अन्नावरम से ओंटिममिडी की ओर जा रहे बजरी से लदा एक ट्रक सड़क किनारे पानी के टैंक से टकरा गया और फिर बगल के मंदिर में जा घुसा।
ट्रक चालक सी. राजशेखर (28), क्लीनर के. नागेंद्र (23) और मंदिर में सो रहे एस. लक्ष्मण राव (48) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। उन्हें अंदेशा है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई, जिससे हादसा हुआ।
इस बीच, पड़ोसी राज्य तेलंगाना में एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दो युवकों की मोटरसाइकिल जगतियाल कस्बे में डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, कॉलेज के छात्र गंगाधर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त कृपानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story