भारत

भीड़ पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत, चीख पुकार मच गई, VIDEO

jantaserishta.com
29 Jan 2023 11:08 AM IST
भीड़ पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत, चीख पुकार मच गई, VIDEO
x
ऐसे अपना संतुलन खो दिया...
लखीमपुर खीरी (आईएएनएस)| तेज गति से आ रही कार की चपेट में आए बाइक सवार को बचाने के लिए सड़क पर आ रहे ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया जिसके चलते वहां चल रहे लोगों पर ट्रक चढ़ गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना लखीमपुर सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पांगी खुर्द गांव के समीप शनिवार देर रात हुई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया है और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को जीवित बचे लोगों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा, "मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें लखनऊ के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है।"
पुलिस अधीक्षक (एसपी) खीरी गणेश प्रसाद साहा ने कहा, "दुर्घटना संभवत: ट्रक का स्टीयरिंग व्हील फेल होने या ट्रक चालक को सड़क पर लोगों को नहीं देख पाने के कारण हुआ। हम सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story