
बोकारो: बोकारो-रामगढ़ मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकैया मस्जिद के समीप रविवार देर रात करीब 11 बजे अनियंत्रित ट्रक ने कई युवकों को रौंद डाला। जिससे तीन की मौत घटनास्थल पर हो गई। जानकारी मिल रही है कि एक और घायल की मौत हो गयी है। ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े दो ऑटो को भी रौंद डाला। जिसमें करीब 10 लोगों घायल हुए हैं। सभी घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल भर्ती कराया गया। घटना में रवि (18 वर्ष), सनी (18 वर्ष) व मिट्ठू मुंडा ऑटो चालक (25 वर्ष) की मौके पर मौत हुई है। जानकारी मिल रही है कि एक और घायल की मौत हो गयी है। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे सहित ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर देर रात हाईवे को जाम कर दिया। जिस कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





