भारत

बोलेरो पर ट्रक पलटा, 6 की मौत, 2 घायल भी

jantaserishta.com
8 Jun 2023 1:25 PM IST
बोलेरो पर ट्रक पलटा, 6 की मौत, 2 घायल भी
x
बड़ा हादसा हो गया.
सीधी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सीधी के टिकरी मार्ग में बरम बाबा क्षेत्र में एक हाईवा ट्रक गड्ढे में फंस कर अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसकी चपेट में बोलेरो आ गई। इस बोलेरो में सवार लोग कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव जा रहे थे, ये लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए।
बताया गया है कि इस हादसे में दो बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2 लोग घायल हुए हैं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए, साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story