भारत

LIVE वीडियो: ऑटो पर पलटा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन सहित चार की मौत

jantaserishta.com
11 April 2026 5:36 PM IST
LIVE वीडियो: ऑटो पर पलटा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन सहित चार की मौत
x
खुशियां पल भर में मातम में बदल गई.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा पर जा पलटा, इस हादसे में दूल्हा- दुल्हन सहित कुल चार लोगों की मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरसोद थाना क्षेत्र में खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। यहां के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खाद से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। इस ऑटो में शादी के बाद लौट रहा परिवार सवार था।
तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। बताया गया है कि यह शादी मंदिर में हुई और दोनों शनिवार को अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य , बहन भूरिया शाक्य और अन्य परिजन सवार थे।
टोंगरा रोड पर ऑटो कुछ देर के लिए खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे लोग ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग ट्रक में भरी खाद की बोरियों के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गए। तमाम कोशिशें के बाद जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।
काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य, उनकी पत्नी राजेश्वरी शाक्य, मां अन्वेश शाक्य और बहन भूरिया शाक्य शामिल हैं।
वहींं, उनके साथ कुछ लोग और भी थे जो ऑटो से नीचे उतर गए थे उनकी जान बच गई है। बताया गया है कि शादी करके लौट रहे परिवार में शनिवार को एक और वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें दूल्हे की बहन भूरिया की लगून रस्म भी आज ही होनी थी, जिसकी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story