भारत
ट्रक ने 6 लड़कियों को रौंदा, सभी की हालत गंभीर, ड्राइवर फरार
jantaserishta.com
21 March 2024 2:11 PM IST

x
वाहन का चालक मौके से भाग निकला।
रांची: हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बालू लदे हाईवा ट्रक ने छह लड़कियों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि पुलिस बहाली की तैयारी कर रही लड़कियां खैरा-बरकट्ठा रोड के किनारे दौड़ लगा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर एक नाली में घुस गया।
वाहन का चालक मौके से भाग निकला। इधर लड़कियां काफी देर तक वहीं पड़ी रहीं। बाद में एक व्यक्ति की नजर लड़कियों पर पड़ी, तो उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल लड़कियों में नंदिनी कुमारी, रिया कुमारी, मानसी कुमारी, पूजा देवी, लक्ष्मी कुमारी एवं एक अन्य शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





