भारत

घी से भरा ट्रक पलटा, समेटने उमड़ी भीड़

jantaserishta.com
23 Sept 2026 5:19 PM IST
घी से भरा ट्रक पलटा, समेटने उमड़ी भीड़
x
देखें वीडियो.
मुरादाबाद: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वनस्पति डालडा घी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इससे वाहन में लदा घी सड़क पर फैल गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोग सड़क पर बिखरे घी को उठाते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है.
ट्रक हरियाणा से रुद्रपुर स्थित फैक्ट्री जा रहा था. कटघर थाना क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद ट्रक में लदा वनस्पति डालडा घी सड़क पर फैल गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ लोग सड़क पर फैले घी को बर्तनों में समेटते नजर आए.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सड़क पर घी बटोरने के लिए जुटे लोगों को वहां से हटाया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर फैले घी को भी साफ कराया गया, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो.
SP सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि वनस्पति डालडा घी से लदा ट्रक हरियाणा से रुद्रपुर स्थित फैक्ट्री जा रहा था. कटघर थाना क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को हटाया गया. सड़क पर बिखरे घी को भी साफ कराया गया. एसपी सिटी के मुताबिक, हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story