भारत

ट्रक ने कई महिलाओं को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत

jantaserishta.com
13 July 2026 10:41 AM IST
ट्रक ने कई महिलाओं को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत
x
दर्दनाक सड़क हादसा.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में सासवड-जेजुरी मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। हादसा बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ।
पुलिस के अनुसार, नांदेड़ जिले के लोहा से संबंधित रंगनाथ महाराज पोखरबिसीकर दिंडी के एक ट्रक ने महिलाओं को ग्रुप को टक्कर मारी। ये महिलाएं सांगली जिले के डिगराज कस्बा क्षेत्र की रहने वाली थीं। ये महिलाएं वारकरी समुदाय से जुड़ी हुई थीं।
ट्रक ने सात महिलाओं को कुचल दिया। उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, सोमवार को मुंबई फोर्ट इलाके में फैशन स्ट्रीट के पास एक मर्सिडीज कार और एक स्कूल वैन के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इससे पहले, पुणे में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बताया गया कि पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में कचरा (वेस्ट-टू-एनर्जी) प्रोजेक्ट के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के गिरने से कई लोग मलबे में फंस गए थे। हादसे के बाद अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, पुलिस, आर्मी और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
सुरक्षित निकाले गए लोगों में विजय सपकाल, दादासाहेब आरडे, रणवीर सिंह, सोमनाथ शेलके, महेश राऊत, रामप्रताप चव्हाण, शुभम पाटील, सचिन दाबडगव और सुजाता शिंदे शामिल रहे। वहीं, मलबे से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में निकाला गया था। बताया गया कि इमारत गिरने के कारण बीम और स्लैब का टूटना था। स्लैब को काटकर एक रास्ता बनाया गया और अंदर फंसे लगाया को बचाया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story