भारत

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

jantaserishta.com
15 July 2026 10:18 AM IST
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
x
पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश नेगी पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के निकट, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ। हादसे का समय मंगलवार देर रात बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज गति से गोपेश्वर की ओर जा रहा था। इस दौरान पटियालधार पुलिस चौकी के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। उनका आरोप है कि खनन सामग्री ढोने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक को समय रहते रोक लिया जाता तो हादसा टाला जा सकता था।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटनास्थल पर राजेंद्र नेगी, विनीत मेंठानी, दिनेश नेगी, जयदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो गए है लेकिन आज तक पुलिस और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story