
x
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मकनपुर चौक का पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि तीन दोस्त एक कार पर सवार होकर पूर्णिया से आ रहे थे, तभी मकनपुर चौक का पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टकराने के बाद कार की छत उड़ गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान भवानीपुर निवासी मनोज यादव (30), कैपिस्टर यादव (32) और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव (28) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





