भारत

ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, पति-पत्नी समेत चार की मौत

jantaserishta.com
2 Jun 2025 10:14 AM IST
ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, पति-पत्नी समेत चार की मौत
x
सड़क हादसा देखने को मिला.
बीड: महाराष्ट्र के बीड में रविवार रात को एक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मामला बीड के तेलगांव-माजलगांव मार्ग का है। बताया जा रहा है कि रविवार रात 11:30 बजे के आसपास मेहकर-पंढरपुर पालखी राजमार्ग पर स्थित तेलगांव-माजलगांव मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बीड के माजलगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बता दें कि मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं और वे सभी किसी विवाद को सुलझाने के लिए शिरसला से भाट वडगांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में उनकी जान चली गई। इससे पहले, 19 मई को महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और ड्राइवर घायल हो गया था।
कार सवार सभी लोग मुंबई के मिरा रोड से रत्नागिरी के देवरुख में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी कार चालक का मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नदी के पास नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। बीते दिनों महाराष्ट्र में हादसों में कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सड़क हादसा सामने आया था, जहां चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
यह भीषण दुर्घटना मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भंडारा शहर के निकट बेला गांव में हुई थी। एक बोलेरो गाड़ी रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। जब गाड़ी बेला गांव के पास पहुंची, तभी नागपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story