भारत
40 फीट नीचे गिरा ट्रक, कोयले के रैक से टकराया, चालक समेत दो घायल
jantaserishta.com
23 Feb 2026 11:49 AM IST

x
बड़ा हादसा हो गया.
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा में सोमवार रात में एक बड़ा हादसा हो गया। महागामा-ललमटिया मार्ग पर एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और कोयले के रैक से जा टकराया। इस घटना में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। एनटीपीसी के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की।
अधिकारियों के अनुसार, घटना गोड्डा के लालमटिया में रात करीब साढ़े 3 बजे हुई। सुबह 6 बजे एनटीपीसी बचाव दल को सूचना मिली थी। ट्रक (जेएच12एस 7078) सड़क से करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और वहां से गुजर रहे कोयले के रैक से टकरा गया।
ट्रक नीचे गिरते हुए पलट गया और कोयले की रैक से टकराने के कारण उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण यह रेलखंड कई घंटों तक बाधित रहा। हादसे में चालक ट्रेन की बोगी के नीचे जा फंसे, जबकि सहयोगी वाहन के केबिन में ही दबा रह गया। घायलों की पहचान ड्राइवर लालू कुमार और सहकर्मी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष हादसे के तीन घंटे तक फंसा रहा।
स्थानीय पुलिस की टीम भी हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। बचाव दल ने जैसे-तैसे कर घायल मनीष को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनटीपीसी बचाव दल के प्रमुख शुभाशीष बनर्जी ने उन्हें निकालने के अभियान का नेतृत्व किया।
शुभाशीष बनर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "घटना के बारे में हमें सीनियर कमांड से जानकारी मिली है। जैसे ही हमें जानकारी मिली, हम तुरंत निकल पड़े और घटना वाली जगह पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एक व्यक्ति को निकाला जा चुका है। एक चालक पहले ही निकल चुका था।"
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़एक्सीडेंटएक्सीडेंट न्यूज़गोड्डाJharkhandJharkhand NewsAccidentAccident NewsGodda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





