भारत

करोड़ों के शराब की खेप के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 April 2023 9:43 PM IST
करोड़ों के शराब की खेप के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद कुछ दिन पहले ही मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद राज्य के अलग अलग जिलों में शराब को लेक्रर छापेमारी की जा रही है। पटना में वरीय पुलिस अधिकारीयों के निर्देश पर शराब कारोबार के विरुद्ध छापेमारी जारी है। ताजा मामला पटनासिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के कसेरा धर्म काटा इलाके में सामने आया है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुट का बोरा लादे खड़ी ट्रक की जांच की।
ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक के तहखाने मे छिपा कर रखा गया 3 हजार लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया की ट्रक बेस्ट बंगाल का है और ड्राइवर प्रकाश कुमार राजस्थान का रहने वाला है। वह बरही से ट्रक में शराब लाद पटना में किसी स्थान पर डिलेवरी देने जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक को जप्त कर लिया है और चालक से कड़ी पुछताछ कर शराब माफिया का पता लगाने मे जुट गई है।
Next Story