भारत

ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत 2 लोग घायल, VIDEO

jantaserishta.com
26 Aug 2024 1:35 PM IST
ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत 2 लोग घायल, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
आपको बता दें कि घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कैंटर ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बेघर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उन्हें कुचल दिया।
हादसे की सूचना सुबह 4.56 बजे पीसीआर को मिली। आरोपी ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। तीनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनकी पहचान 35 वर्षीय मुस्ताक और 36 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story