भारत
ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को रौंदा, बड़ा हादसा टला
jantaserishta.com
6 March 2025 12:05 PM IST

x
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से उस समय टल गया जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को रौंद दिया। यह घटना बरगदवा गांव के पास हुई, जब ट्रक ने तेज गति से आते हुए दो कारों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों कारें सड़क किनारे खड़ी थीं और कार में कोई सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी कारों में सवार चार लोग चाय पीने के लिए उतरे थे। कार सवार अपनी कारों को सड़क किनारे खड़ा कर पास के ही ढाबे पर चाय पी रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कारों को टक्कर मारी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। आगे का हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसकी लापरवाही से ही हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों की कहना है कि मामले की जांच जारी है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





