भारत

ट्रक ने पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

jantaserishta.com
14 Jan 2022 10:21 PM IST
ट्रक ने पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

आगरा: अछेनरा क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास पर तीन बजे घने कोहरे के कारण एक ट्रक ने पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से अलग होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फिरोजाबाद के थाना टूंडला के गांव घड़ी भक्ति निवासी हरि सिंह बृहस्पतिवार की रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर लेकर जा रहा था। उसके साथ विशाल (24) निवासी नगला पुन्ना, रायभा और मंगल (25) निवासी मर्गोरा, अछनेरा थे। दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा कट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली से अलग हो गया।
हादसे में विशाल और मंगल की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर अपने मार्ग से दाहिने मार्ग पर आ गया और दुकान के पास एक खेत में जाकर फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे कराकर रास्ता खुलवाया। चौकी इंचार्ज सोनू शर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर है। जिसका उपचार आगरा के एक अस्पताल में चल रहा है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थाना मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास पर शुक्रवार तड़के छह बजे कोहरे में एक के बाद एक 12 वाहन आपस में टकरा गए। एक बाइक सवार के डीसीएम की चपेट में आने के बाद वाहनों की आपस में टक्कर हुई। हादसे से बाईपास पर छह किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोपहर तीन बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। इस दौरान नौ घंटे तक बाईपास पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। हादसे में एक युवक की मौत हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story