
x
दो लोग घायल हुए हैं।
सिवनी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार की रात को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवाल चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखनादौन बाईपास मोड़ के पास नागपुर से लौट रही एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें लखनादौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के चलते आवागमन भी प्रभावित हुआ।
बताया गया है कि कार में सवार नागनदेवरी, सुहागपुर और सलैया के छह लोग नागपुर गए हुए थे और वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





