भारत

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 2 की मौत

jantaserishta.com
7 Sept 2023 3:00 PM IST
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 2 की मौत
x
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित रानीगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिसमें मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। रानीगंज के थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि भांगीपुर के दो बाइक सवार लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गोलिया गांव के निकट तेज रफ्तार से जा रहे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को प्रयागराज के अस्पताल में भेजा गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story