भारत
चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने ऐसे बचाई जान
jantaserishta.com
5 Sept 2023 2:15 PM IST

x
अग्निकांड की सूचना फायर विभाग को दी गई।
ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल पर मंगलवार सुबह एक ट्रक में भीषण आग लग गई। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना लोकल पुलिस और फायर विभाग को दी गई।
मौके पर पहुंची फायर विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। फायर विभाग गौतमबुद्ध नगर से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को तड़के करीब 3:11 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल पर दनकौर कट के पास मोरना से नोएडा आते समय रोड पर चलते ट्रक के पिछले टायर में घर्षण के कारण आग लग गई।
आग लगते ही पूरे ट्रक में फैल गई। क्योंकि ट्रक में रखें सरसो के तूरी की गड्डियों में आग पहुंच गई थी। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक को किसी तरह से रोका और कूद कर अपनी जान बचाई।
इसके बाद इस अग्निकांड की सूचना फायर विभाग को दी गई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर पहुंची और 3 गाड़ियों की मदद से आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





