भारत

धुआं ही धुआं...! ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

jantaserishta.com
6 May 2023 9:36 AM IST
धुआं ही धुआं...! ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के वजीरपुर में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। हालांकि चालक आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, घटना रात 2 बजे हुई। कुछ लोगों ने पीसीआर को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
दमकल अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ट्रक में सामान लदा हुआ था और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। चालक समय रहते ट्रक से कूदकर खुद को बचाने में सफल रहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में गत्ते लदे हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story