भारत

जिंदा जला...हाईवे पर हादसे के बाद ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की मौत

jantaserishta.com
31 March 2023 10:09 AM IST
जिंदा जला...हाईवे पर हादसे के बाद ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की मौत
x
देखें VIDEO.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे रोड पर एक अज्ञात वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक की केबिन में ड्राइवर के फंस जाने के कारण, जलने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया और पुलिस ने ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर यातायात को फिर से सामान्य कर दिया गया है, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे धर्मेंद्र कुमार नाम का ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक लेकर पानीपत से फरीदाबाद जा रहा था।
उसी दौरान ईस्टर्न रोड पेरीफेरल हाईवे पर कल्दा गांव के पास उसकी टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई, इसके बाद धर्मेंद्र ट्रक के केबिन में फंस गया और ट्रक में आग लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन केबिन में फंसे धर्मेंद्र की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story