भारत

ट्रक और टैंकर में टक्कर, 2 जिंदा जले, VIDEO

jantaserishta.com
17 Jun 2023 1:24 PM IST
ट्रक और टैंकर में टक्कर, 2 जिंदा जले, VIDEO
x

फोटो: सोशल मीडिया

फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।''
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले की सीमा स्थित रानीमऊ चौराहे पर शनिवार को ट्रक-टैंकर के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई। टैंकर में तारकोल भरा होने के कारण हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहनों पर सवार दो लोग जिंदा जल गए।
क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि, ''हादसा पटरंगा थाना के अंतर्गत हुआ। एक ट्रक नेपाल से मार्बल उतारकर वापस लौट रहा था। दोनों वाहन रानीमऊ पहुंचे ही थे कि अचानक नेपाल से लौट रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को क्रास कर सामने से आ रहे टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी।
टैंकर में टक्कर लगते ही उसमें आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story