
x
मचा कोहराम।
रीवा (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के रीवा जिले में ट्रक और कार के आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, वहीं दोनों वाहन आग लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात लगभग डेढ़ बजे चोरहटा थाना क्षेत्र में जेपी रोड बाईपास पर ट्रक और कार के बीच आमने सामने से टक्कर हो गई। ट्रक में ट्रांसफार्मर लदे हुए थे।
बताया गया है कि दोनों वाहनों में टक्कर के बाद आग लग गई जिससे कार में सवार दोनों युवकों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान रीवा निवासी अमित अग्रवाल और छोटे लाल शुक्ला के तौर पर हुई है। ट्रक सतना से प्रयागराज जा रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





