भारत

विधायक ने सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़कर धक्का दिया, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
23 Nov 2022 9:04 AM IST
विधायक ने सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़कर धक्का दिया, वीडियो वायरल
x
देखें।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस के एक विधायक ने मंगलावार को एक सरकारी अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, टीआरएस विधायक बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी केपहुंचने से पहले ही गडवाल में एक स्कूल का उद्धाटन कर दिया गया, जिससे व नाराज थे। रिपोर्ट के अनुसार, गडवाल से विधायक रेड्डी, जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा समाज कल्याण विभाग के नवनिर्मित गुरुकुल का उद्घाटन करने से नाराज थे। विधायक उनकी उपस्थिति के बिना उद्घाटन समारोह आयोजित करने पर नाखुशी जाहिर कर रहे थे। इसी दौरान एक सरकारी अधिकारी के द्वारा की गई कुछ टिप्पणी से नाराज विधायक उनकी ओर बढ़े और उनका कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया।
इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जिला स्तर के अधिकारी के साथ विधायक के इस दुर्व्यवहार पर सरकारी कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विधायक ने घटना के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी पर हमला नहीं किया। जब अधिकारी ने टिप्पणी की कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्कूल का उद्घाटन कौन करता है, तो उन्हें गुस्सा आ गया। इस घटना से टीआरएस की जिला यूनिट में जारी अंदरूनी कलह भी सामने आ गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story